फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Sportsperson with a citation after winning a cricket match.

Siddharthnagar News: गौतम बुद्ध एकेडमी रेड ने जीता अंडर-14 क्रिकेट मैच

Tue, 30 May 2023 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 30 May 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Sportsperson with a citation after winning a cricket match.
सिद्धार्थनगर। जिला स्टेडियम में नेक्सजेन स्पोर्ट्स की ओर आयोजित अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को गौतम बुद्ध क्रिकेट एकेडमी रेड वर्सेस गौतम बुद्ध क्रिकेट एकेडमी ब्लू के बीच मैच खेला गया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर गौतम बुद्ध क्रिकेट एकेडमी रेड ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गौतम बुद्ध ब्लू ने यश मिश्रा के 45, प्रियांशु अग्रहरि के 17 व अर्जुन साहनी के 11 रनों की बदौलत 122 रन का स्कोर बनाया। गौतम बुध क्रिकेट एकेडमी रेड की तरफ से मनीष ने चार और इमरान , अक्षय ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गौतम बुद्ध रेड की पूरी टीम 97 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। रेड की तरफ से रितेश ने 12, प्रज्वल ने 13 रनों का योगदान दिया। मैन ऑफ द मैच गौतम बुद्ध किक्रेट एकेडमी ब्लू के खिलाड़ी सूरज को दिया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सांसद जगदंबिका पाल व विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के अध्यक्ष गोविंद माधव मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा भारती के प्रांत अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार प्रजापति ने किया। अमेरिका के कैलिफोर्निया से आए प्रवासी प्रशांत श्रीवास्तव उनकी पत्नी शिवानी श्रीवास्तव और कार्यक्रम के संयोजक अमित श्रीवास्तव ने खेल को बढ़ावा देने के लिए और खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करने के लिए यह प्रतियोगिता संपन्न कराई। नेक्स्ट जेन स्पोर्ट्स क्लब के फाउंडर प्रशांत श्रीवास्तव ने सांसद जगदंबिका पाल एवं अध्यक्ष गोविंद माधव को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि मैं विशेष रूप से धन्यवाद देना चाहता हूं नेक्स्ट जेन स्पोर्ट्स क्लब के फाउंडर प्रशांत श्रीवास्तव और शिवानी श्रीवास्तव को जिन्होंने विदेश में रहने के बावजूद भी अपनी माटी को नहीं भूल पाए और खेल के क्षेत्र में इस जनपद को एक नया प्लेटफार्म देने का काम भी कर रहे हैं। इस दौरान संतोष श्रीवास्तव, एसपी अग्रवाल, धीरेंद्र,आशुतोष अग्निहोत्री, विवेक मणि त्रिपाठी, विपिन मणि त्रिपाठी, जंग बहादुर, जाहिर सिद्दीकी,सतीश रस्तोगी, प्रवीण श्रीवास्तव,आशीष जायसवाल, शैलेंद्र गौतम,आयुष श्रीवास्तव, मोहम्मद हफीज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed