{"_id":"6a208b58fcd417cc1b0f1d05","slug":"sp-workers-staged-a-sit-in-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-159218-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सपा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सपा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
Thu, 04 Jun 2026 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर बुधवार को डुमरियागंज तहसील मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा विधायक सैय्यदा खातून के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित 10 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। धरना स्थल पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक सैय्यदा खातून ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता महंगाई, बेरोजगारी, बिजली संकट और भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं से जूझ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं के रोजगार और किसानों की समस्याओं पर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिजली संकट लगातार बढ़ रहा है और आम लोगों को अघोषित कटौती का सामना करना पड़ रहा है। सपा के जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि पार्टी महंगाई, बिजली संकट, खाद की किल्लत, महिला सुरक्षा और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी नीतियों का सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है और लोगों को बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। धरने के बाद पार्टी नेताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर जनहित के मुद्दों पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में दिलीप पाठक, अफसर रिजवी, घिसियावन यादव, विजय यादव, नौशाद मालिक, मारूफ मालिक सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन