{"_id":"69b5af36c374eef08f0a8dcc","slug":"sp-workers-protest-against-shortage-of-cooking-gas-siddharthnagar-news-c-208-1-deo1036-176985-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: रसोई गैस की किल्लत के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: रसोई गैस की किल्लत के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन
विज्ञापन
प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता।
बघौचघाट। पथरदेवा के महुआरी चौराहे पर शनिवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने घरेलू गैस की किल्लत, कालाबाजारी और बढ़ती महंगाई के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। महुआरी चौराहे से शुरू हुआ विरोध मार्च कस्बे के मुख्य मार्ग से होते हुए पश्चिमी तिराहे तक पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान सपाइयों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं ने गैस सिलिंडर की किल्लत और लगातार बढ़ती कीमतों से आम जनता की रसोई पर सीधा असर पड़ रहा है और गरीब व मध्यम वर्ग के परिवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वरिष्ठ सपा नेता संजय मल्ल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य धर्मवीर गुप्ता, सपा उपाध्यक्ष राकेश राय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रदर्शन में मुख्य रूप से मुकेश सिंगर, राजीव मल्ल, मुराद , अजय, अब्दुल रब, प्रेमसागर कैलाशपति, मिंट, मो. आजाद आदि मौजूद रहे।