फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   SP workers get ready for the Lok Sabha elections

Siddharthnagar News: लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटें सपा कार्यकर्ता

Sat, 26 Aug 2023 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 26 Aug 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
SP workers get ready for the Lok Sabha elections
सिद्धार्थनगर। विधायक सैयदा खातून ने शनिवार की शाम को डुमरियागंज स्थित अपने कार्यालय पर जनता की समस्याओं को सुना। उन्हें संबंधित अधिकारियों से निस्तारण कराया। इसके साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कार्यकर्ताओंं से तैयारी में जुट जाने का आवाहन किया।
विज्ञापन

विधायक सैयदा खातून ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के चलते भ्रष्टाचार और महंगाई चरम पर पहुंच गई है। जनता भाजपा सरकार से त्रस्त है। उन्होंने आवाहन किया कि सपा कार्यकर्ता भाजपा सरकार की नाकामियों को जनता के बीच ले जाएं और लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए सपा द्वारा शामिल इंडिया गठबंधन द्वारा घोषित प्रत्याशियों को चुनाव में मतदान करके और समर्थन देकर उन्हें मजबूती प्रदान करें। इस दौरान मलिक अयूब, डॉक्टर जहीर मलिक, सूर्यप्रकाश उपाध्याय, बच्चाराम बौद्ध, घीसियावन यादव, पप्पू मलिक, बालकृष्ण ओझा, शमीम अहमद, अब्दुल मारूफ, बबलू दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed