फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   'SP will form government on the strength of workers'

‘कार्यकर्ताओं के बल पर सपा बनाएगी सरकार’

Sun, 28 Nov 2021 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
'SP will form government on the strength of workers'
‘कार्यकर्ताओं के बल पर सपा बनाएगी सरकार’
विज्ञापन

भारतभारी। क्षेत्र के बड़हरा गांव में रविवार को सपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि व महाराष्ट्र के समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। कहा कि समाजवादी पार्टी 2022 में कार्यकर्ताओं के बल पर सरकार बनाने जा रही है। अखिलेश यादव मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश को बहुत पीछे छोड़ दिया है। जुमलेबाजों की सरकार से जनता परेशान है। भाजपा नौजवानों के साथ धोखाधड़ी की है। नौकरी के नाम पर हाथ में कटोरा देने का काम किया है। उन्होंने सपा सरकार में हुए विकास को भी गिनाया। सपा नेता फरहान खान ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी के लिए काम करें।
विज्ञापन

अजय यादव ने कहा कि भाजपा सरकार अब चंद दिनों की मेहमान है। अफसर रिज्वी ने कहा कि प्रदेश की जनता अब भाजपा से ऊब चुकी है। परिवर्तन की हवा चल चुकी है। इस दौरान एसके मेहंदी, सुफियान अहमद, राहिब रिज्वी, खरकुल्लाह, बदरे आलम, रियाज अहमद, साकिब रहमान, फैसल, संजू काजी, डॉ. इम्तियाज, शाहजहां बानो आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed