फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   SP Rakesh took over as the 50th

50 वें एसपी के रूप में राकेश ने कार्यभार संभाला

Sun, 16 Oct 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sun, 16 Oct 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
SP Rakesh took over as the 50th
नवागत एसपी राकेश शंकर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। जिले के 50वें एसपी के रूप में शनिवार की रात राकेश शंकर ने कार्यभार ग्रहण किया। रविवार को पत्रकार वार्ता में उन्होंने अपराध नियंत्रण के साथ भयमुक्त माहौल बनाने को अपनी प्राथमिकता बताई। समस्याओं को सुना और उनके निदान का आश्वासन दिया। विवेचनाओं में तकनीकी विज्ञान का समावेश करने के लिए कहा।
विज्ञापन

राकेश शंकर की सिद्धार्थनगर में दूसरी तैनाती है। इससे पूर्व वह वर्ष 2008 में अपर पुलिस अधीक्षक के रूप यहां काम कर चुके हैं। उस समय जिले में दस माह तक एएसपी का कार्यभार देखे थे। बतौर एसपी चौथे जिले में तैनाती है। इलाहाबाद के मूल निवासी राकेश शंकर की शिक्षा भी वहीं से हुई है। इससे पहले वह डीजीपी हेडक्वार्टर में एसपी क्राइम पद पर तैनात रहे। क्राइम मैपिंग बोर्ड में भी काम करने का अनुभव है। प्रेस वार्ता में एसपी ने कहा कि समाज में बेहतर माहौल बनाना व अपराध पर अंकुश लगाना प्राथमिकता है।
विज्ञापन

साइबर क्राइम पर कंट्रोल, संगठित अपराध करने वाले गिरोह व महिलाओं के साथ छेड़खानी पर रोक लगाना है। सिद्धार्थनगर पुलिस वेबसाइट का निर्माण किया जाएगा। बार्डर की गतिविधियों पर खास निगाह रहेगी। पुलिसिंग के संबंध में कहा कि मानवाधिकार कानून को दृष्टिगत करते हुए पुलिस काम करेगी। पीड़ित को फौरी राहत देने के लिए थानेदारों को निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस विवेचनाओं में तकनीकी विज्ञान के साथ सामंजस्य बनाकर काम करेगी। कानून के वैज्ञानिक पहलुओं को देखते हुए विवेचना की जाएगी, जिससे अपराधियों को न्यायालय से लाभ न मिल सके। सभी एसओ को निर्देशित किया जाएगा कि तत्कालिक वाहवाही लूटने के लिए फर्जी खुलासा कतई बर्दाश्त नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed