फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   SP chief's hand in getting Azam-Atiq to jail

आजम-अतीक को जेल पहुंचाने में सपा मुखिया का हाथ

Sat, 26 Feb 2022 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
SP chief's hand in getting Azam-Atiq to jail
आजम-अतीक को जेल पहुंचाने में सपा मुखिया का हाथ
विज्ञापन

-एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असद्दुदीन ओवैसी ने सपा-भाजपा पर बोला हमला
शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर)। एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असद्दुदीन ओवैसी ने सपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि आजम खान और अतीक अहमद को जेल तक पहुंचाने के लिए अखिलेश यादव ही जिम्मेदार हैं। आजम खान का बढ़ता कद, अखिलेश यादव को खटक रहा था, इसलिए उन्होंने कभी भी इस मुद्दे को गंभीरता से नहीं उठाया।
क्षेत्र के छतहरी मैदान में शोहरतगढ़ से पार्टी प्रत्याशी डॉ. सरफराज अंसारी और इटवा विधानसभा से उम्मीदवार रमेश गौतम के पक्ष में शुक्रवार को उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। ओवैसी, सपा के साथ भाजपा पर भी हमलावर दिखे। उन्होंने भाजपा और सपा गठबंधन के प्रत्याशी को बाहरी बताते हुए कहा कि भागीदारी परिवर्तन मोर्चा के प्रत्याशी यहीं के हैं और वे हमेशा लोगों के दुख-सुख में खड़े रहेंगे।
विज्ञापन

छुट्टा पशुओं के मुद्दे पर घेरा
योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके समय में किसानों को नई नौकरी मिल गई और वे छुट्टा पशुओं से अपने फसल की चौकीदारी करने को मजबूर हैं। फ्री राशन देने का दावा करने वाली मोदी-योगी सरकार आपके टैक्स के पैसे से ही लोगों को राशन दे रही है। महंगाई चरम पर है और भाजपा इसको रोकने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूसिंह कुशवाहा ने सरकारी व गैर सरकारी नौकरियों में सभी को आबादी के अनुसार हिस्सेदारी की बात करते हुए सभी के लिए मुफ्त स्वास्थ्य और शिक्षा की बात की है। भाजपा और सपा के पास कोई मुद्दा नहीं है और भय दिखाकर लोगों का वोट पाना चाहती हैं। इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली, जगन्नाथ मौर्या, शाइस्ता सना, दुर्गावती, सिराजुद्दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed