फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   SP called the policies of BJP government anti-people

Siddharthnagar News: भाजपा सरकार की नीतियों को सपा ने बताया जनविरोधी

Wed, 30 Aug 2023 10:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
SP called the policies of BJP government anti-people
जिला कार्यालय से कलेक्ट्रेट परिसर तक किया प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। भाजपा सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए सपा ने बुधवार को पार्टी के जिला कार्यालय से लेकर कलक्ट्रेट परिसर तक प्रदर्शन किया। सपा नेताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए नारेबाजी की और 21 सूत्री ज्ञापन डीएम को सौंपा। जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि छुट्टा पशुओं से एक ओर जहां किसानों का नुकसान हो रहा है, वहीं आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। हालत यह हो गई है कि ही गली, चौराहों और मार्गों पर छुट्टा पशुओं की भरमार हो गई है और लोगों का चलना दूभर हो गया है। विधायक सैय्यदा खातून ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही मिशन जल शक्ति योजना के तहत सड़क खोदकर पाइप तो बिछा दी जा रही है, लेकिन उसके बाद सड़क की मरम्मत नहीं की जा रही है। बरसात के मौसम में ऐसी सड़कों से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। पूर्व विधायक विजय पासवान ने कहा कि कागजों में तो लोगाें को तय शेड्यूल के हिसाब से बिजली दी जा रही है, जबकि वास्तविक स्थिति इसके उलट है। अघोषित बिजली कटौती से लोग इस भीषण गर्मी में हलकान हो रहे हैं। प्रदेश सचिव अजय चौधरी ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सेवाएं भी बदहाल हैं और सरकारी अस्पतालों में डाॅक्टरों की कमी के चलते मरीजों को इलाज के लिए प्राइवेट नर्सिंग होम का सहारा लेना पड़ रहा है। पूर्व नपा अध्यक्ष इद्रीस पटवारी ने कहा कि सरकारी विद्यालों के कायाकल्प का दावा करने वाली सरकार में शिक्षण व्यवस्था बेहद खस्ताहाल है। शिक्षकों की कमी के चलते सरकारी स्कूलों में बच्चों के पठन-पाठन में काफी परेशानी हो रही है। इस दौरान गुड्डू सिंह, जुबैदा चौधरी, अब्दुल कलाम सिद्दीकी, फिरोज आलम, अतीकुर्रहमान और खुर्शीद अहमद मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed