{"_id":"669d90b0dc772b652a04a494","slug":"sonahati-forced-to-struggle-with-low-voltage-in-humid-summer-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-121173-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: उमस भरी गर्मी में लो वोल्टेज से जूझने को मजबूर सोनाहटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: उमस भरी गर्मी में लो वोल्टेज से जूझने को मजबूर सोनाहटी
Mon, 22 Jul 2024 04:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 22 Jul 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भारतभारी। विद्युत विभाग की घोर लापरवाही के चलते उमस भरी गर्मी में जरूरत से कम विद्युत आपूर्ति मिलने से बन रही लो वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ता परेशान हैं। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के सोनाहटी गांव में लो वोल्टेज के चलते ग्रामीण बेहाल रहते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि एक साल से उमस भरी गर्मी में रात जागकर गुजारना पड़ता है। रात भर गांव में अंधेरा रहता हैं। विद्युत निगम इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
गांव में तार पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं। कभी भी ये तार टूट कर गिर सकते हैं। इससे बड़ी दुर्घटना घटने की संभावना बनी रहती है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान विजय चौधरी ने कई बार विद्युत निगम को लिखित पत्र के माध्यम से जर्जर तार बदलवाने के लिए अधिकारियों को अवगत कराया है तथा लो वोल्टेज से निपटारे के लिए भी अधिकारियों को लिखा गया है। तब जाकर चार माह पूर्व एक नया 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया। मगर आज तक लापरवाही के चलते ट्रांसफार्मर को गांव से जोड़ा नहीं गया।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान विजय चौधरी ने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारियों को कई बार पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है। मगर इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अगर शीघ्र समस्या का समाधान नहीं किया गया तो ऊर्जा मंत्री से मिलकर विभाग की लापरवाही की शिकायत करेंगे। वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि यदि एक सप्ताह के अंदर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन