{"_id":"5ab5362b4f1c1ba6768b7394","slug":"soil-health-card-given-to-111-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"111 किसानों को दिया मृदा स्वास्थ्य कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
111 किसानों को दिया मृदा स्वास्थ्य कार्ड
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 23 Mar 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
सदर ब्लाॅक के कोड़रा में मृदा कार्ड वितरण करते डीडी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। सदर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम कोडऱा ग्रांट के टोला महदेइया व राजेडेरा में शुक्रवार को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 111 लोगों को स्वास्थ्य कार्ड दिया गया। किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड के लाभ भी बताए गए।
उप निदेशक डॉ. पीके कन्नौजिया ने कहा कि प्रगतिशील किसान को खेत की मिट्टी की जांच कराना चाहिए, जिससे खेत में आवश्यकता के अनुरूप ही उर्वरक का प्रयोग किया जा सके। तय मात्रा में उर्वरक मिलने के बाद पैदावार में बढ़ोतरी होगी। किसानों की आय दोगुना करने व अच्छी पैदावार के लिए शासन ने कई योजनाएं संचालित की है। मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण भी इसी योजना का एक हिस्सा है। किसानों को खेतों का उचित रख-रखाव करने का तरीका बताया जाएगा। बेहतर उपज के लिए आधुनिक कृषि से संबंधित विषय की भी जानकारी दी जाएगी। उन्नत बीज, समुचित मात्रा में उर्वरक का प्रयोग और जैविक खेती आदि विषयों के संबंध में विस्तार से बताया जाएगा। इस दौरान एडीओ कृषि अरुण दुबे, तकनीकी प्रबंधक राहुल दुबे, लोकेश कुमार, विश्वनाथ प्रताप, बीडीसी अनवारुल हक, भारत, मोहम्मद मुस्तफा, जमाल अहमद, जर्रार अहमद, दलसिंगार, गंगादीन, रफीक अहमद, कोदई प्रसाद, राम लखन, सिद्धू प्रसाद और तबारक आदि मौजूद थे।