{"_id":"622a3a41dc3b9e1671160df2","slug":"social-media-is-full-of-election-news-siddharthnagar-news-gkp429538396","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर रहा चुनावी शोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर रहा चुनावी शोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर रहा चुनावी शोर
सिद्धार्थनगर। विधानसभा चुनाव रुझाने आना शुरू हुआ कि देखते ही देखते सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर शोर बढ़ने लगा। फेसबुक पेज पर कई तरह की टिप्पणी आने लगी। कोई सीएम योगी के साथ बुलडोजर का फोटो शेयर कर रहा है तो कोई देशहित में भाजपा की बड़ी जीत का दावा करता दिखा।
जमीनी स्तर की तुलना में सोशल मीडिया पर चुनावी शोर अधिक दिखा। इस चुनाव में सोशल मीडिया प्लेटफार्म महत्वपूर्ण नजर आया। सुबह नौ बजे रुझान आना शुरू हुआ तो कई तरह की टिप्पणी और फोटो शेयर होने लगे। कोई बुलडोजर स्पेशल ट्रेन के साथ सीएम योगी की तस्वीर शेयर करता हुआ दिखा। तो कई ‘राज तिलक की करो तैयारी आ रहे हैं भगवाधारी’ सहित कई प्रकार के नारों से फेसबुक पेज पटा हुआ नजर आ रहा था। लोग सोशल मीडिया के माध्यम से चुनावी रुझान का आदान-प्रदान कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग चुनावी रुझान के साथ ही प्रभु श्रीराम की फोटो शेयर किए। वहीं, कई लोग चुनाव नतीजे आने के बाद मंदिर में माथा टेकने पहुंचे और वहां से फोटो शेयर किया। इसमें कपिलवस्तु विधानसभा सीट से प्रत्याशी और मौजूदा विधायक चुनावी नतीजों के बीच मंदिर में थे और पूजन-अर्चन करने के साथ ही सोशल मीडिया के फेसबुक पेज पर शेयर किया। वहीं, अन्य प्रत्याशियों के बढ़त को देखते हुए जीत की अग्रिम बधाई दी।