फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   so transfer

एसपी ने 11 थानेदारों को किया इधर-उधर

Sat, 19 Jun 2021 10:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
so transfer
एसपी ने 11 थानेदारों को किया इधर-उधर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कानून व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के लिए एसपी रामअभिलास त्रिपाठी ने शनिवार को थानेदारों को 11 थानाध्यक्षों को इधर से उधर कर दिया। इसमें दो लोगों की थानेदारी चली गई। दो लोगों को नई जिम्मेदारी दी गई।

फेरबदल की इस कड़ी में प्रभारी निरीक्षक रणधीर कुमार मिश्रा को थाना त्रिलोकपुर से बांसी थाने की कमान दी गई थी, लेकिन कुछ देर बाद निरस्त करते हुए उन्हें यथावत कर दिया गया। सदर थानाध्यक्ष रहे छत्रपाल सिंह को त्रिलोकपुर थानाध्यक्ष के लिए हुआ स्थानांतरण परिवर्तित करते हुए बांसी का कोतवाल बनाया गया। वहीं बांसी कोतवाल रहे शैलेश कुमार सिंह को डुमरियागंज थाने का प्रभारी बनाया गया। डुमरियागंज थानाध्यक्ष रहे केडी सिंह को सदर थानाध्यक्ष बनाया गया। पुलिस लाइंस से निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार राय को इटवा थाना प्रभारी बनाया गया। इटवा थाना प्रभारी रहे वेद प्रकाश श्रीवास्तव को गोल्हौरा का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया। निरीक्षक अजय कुमार सिंह को मिश्रौलिया से उसका थाने को प्रभारी निरीक्षक बनाया गया। चिल्हिया थाना प्रभारी रहे दिनेश चंद्र चौधरी को ढेबरुआ थाना प्रभारी बनाया गया। वहीं ढेबरुआ थानाध्यक्ष तहसीलदार सिंह को मिश्रौलिया थानाध्यक्ष बनाया गया था, मगर कुछ देर बाद परिवर्तन करते हुए उन्हें जोगिया कोतवाल बनाया गया। जोगिया एसओ रहे पंकज पांडेय को मिश्रौलिया थानाध्यक्ष बनाया गया। गोल्हौरा थानाध्यक्ष रहे अनिल कुमार पांडेय को प्रभारी रिट सेल बनाया गया। प्रभारी रिट सेल उपनिरीक्षक यशवंत कुमार सिंह को चिल्हिया थानाध्यक्ष बनाया गया। उसका थानाध्यक्ष रहे उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह को सदर थाने में भेजा गया। एसपी रामअभिलाष त्रिपाठी ने बताया कि कानून व्यवस्था के मद्देनजर यह फेरबदल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed