{"_id":"6580aef1be995db01009331b","slug":"snowfall-on-mountains-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-9983-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पहाड़ों पर बर्फबारी... अब तराई क्षेत्र में बढ़ेगी ठिठुरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पहाड़ों पर बर्फबारी... अब तराई क्षेत्र में बढ़ेगी ठिठुरन
Tue, 19 Dec 2023 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 19 Dec 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के असर से अब नेपाल के तराई क्षेत्र में ठिठुरन और बढ़ने वाली है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त हो गया है। अब आसमान साफ होगा और दिन में धूप भी। हवा की दिशा पश्चिमी होगी और गति मंद रहेगी। इस कारण ठंड के साथ कोहरा भी रहेगा। दो-तीन दिन में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट का पूर्वानुमान है।
पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होते ही बादल साफ हो गए हैं और पारे में गिरावट शुरू हो गई है। इस कारण ठंड बढ़ जाएगी और लोगों को सतर्क होने की आवश्यकता है। जिले में सोमवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 11.4 एवं अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस था। बादल और धूप दोनों एक साथ होने के कारण तापमान में गिरावट नहीं हुई, लेकिन शाम होते ही ठंड का असर तेज हो गया। लोगों ने दिन में धूप का आनंद उठाया था, लेकिन रात में घरों के सामने अलाव नजर आने लगे, जबकि रात में रूम हीटर का प्रयोग किया जा रहा है।
ठंड बढ़ने के साथ ही शहर में गर्म कपड़ों का बाजार गर्म होने लगा है। कलेक्ट्रेट के सामने सोमवार दोपहर में गर्म कपड़े की प्रदर्शनी में खरीदारों का तांता लगा रहा। कोई गर्म कपड़े खरीद रहा था तो कोई देखने में मशगूल था। इसी प्रकार शहर के मॉल व कपड़े की दुकानों में ग्राहकों की संख्या अधिक रही। कपड़ा व्यापारी सिद्धार्थ अग्रवाल ने बताया कि गर्म कपड़ों की बिक्री अधिक हो रही है।
विज्ञापन
राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड के पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर सिद्धार्थनगर में देखने को मिल रहा है। मंगलवार से ठंड बढ़ जाएगी और कोहरा भी रहेगा। दो-तीन दिन में दो डिग्री तापमान गिरने का पूर्वानुमान है।