फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Smuggling increased on Nepal border, fertilizer being caught every day

Siddharthnagar News: नेपाल सीमा पर बढ़ी तस्करी, आए दिन पकड़ी जा रही खाद

Fri, 11 Aug 2023 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 11 Aug 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Smuggling increased on Nepal border, fertilizer being caught every day
सिद्धार्थनगर। नेपाल सीमा पर खाद तस्करी पर अंकुश लगता नहीं दिख रहा। पांच दिन के अंदर एसएसबी की कार्रवाई में अलीगढ़वा, ककरहवा, बढ़नी एवं खुनुआ सीमा तस्करी व डंप कर रखी गई 250 बोरी से अधिक खाद बरामद की गई, जिले से खाद की तस्करी होने के कारण यहां के किसानों को खाद की किल्लत झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

जहां एक तरफ जिले के किसान धान की फसल में डालने को खाद के लिए खाद की दुकानों एवं समितियों का चक्कर लगा रहे है, वहीं नेपाल सीमा पर खाद की तस्करी बढ़ गई है। एसएसबी की कार्रवाई में आए दिन पकड़ी जा रही खाद से साफ है कि तस्करी पर अंकुश लगाने में सुरक्षा एजेंसिया नाकाम साबित हो रही है। छह अगस्त को अलीगढ़वा सीमा पर एसएसबी कार्रवाई में अलग–अलग स्थानों से 21 बोरी यूरिया और 14 बोरी डीएपी के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। एसएसबी के कमांडिंग अधिकारी आरके डोगरा ने बताया कि दो लोग साइकिल से खाद की बोरी लादकर नेपाल की जा रहे थे, पीछा करने पर दोनों व्यक्ति साइकल और बोरी छोड़कर नेपाल की तरफ भागने लगे। जिनमें एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया, उससे पूछताछ के दौरान पता चला कि छोटी ठाकुरपुर गांव के पास एक मकान में खाद को इकठ्ठा करके रखा हुआ है जहां से ये लोग अवैध तरीके से नेपाल में भेजते है। छापेमारी में 14 बोरी डीएपी और 21 बोरी यूरिया बरामद हुआ। आठ अगस्त को एसएसबी कार्रवाई में अलीगढ़वा सीमा के पास नरकुल रोड पर नेपाल तस्करी कर भेजने के लिए इकट्ठा कर रखा गया 18 बोरी यूरिया बरामद हुआ। कमांडिंग अधिकारी शक्ति सिंह ने बताया कि भारत नेपाल सीमा पर होने वाली तस्करी और अन्य अपराधों की रोकथाम के लिये नाका, पेट्रोलिंग के माध्यम से निरंतर प्रयासरत है एवं अवैध रूप से हो रही तस्करी के सामान को जब्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed