फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Smugglers were carrying 18 bags of onions in tempo, caught

Siddharthnagar News: तस्कर टैंपो में ले जा रहे थे 18 बोरी प्याज, पकड़े गए

Mon, 29 Jan 2024 01:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Smugglers were carrying 18 bags of onions in tempo, caught
- एसएसबी खुनुवां की टीम ने चेकिंग के दौरान पकड़ा
विज्ञापन

- निर्यात पर रोक के बाद तस्कर नेपाल ले जाने लगे हैं प्याज

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर/ खुनुवां। एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी व खुनुवां कस्टम की संयुक्त टीम ने शनिवार शाम को एक टैंपो पकड़ा। चेकिंग में 18 बोरी प्याज बरामद किया गया। पूछताछ करने के बाद कस्टम के एक्ट के तहत चालान कर दिया गया।

एसएसबी 43वीं वाहिनी के कमांडेंट उज्जल दत्ता ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई थी कि बगहवा गांव से नहर के रास्ते गुजरौलिया गांव से होकर अवैध तरीके से प्याज की तस्करी होने वाली है। सूचना को संज्ञान में लेते हुए सीमा चौकी खुनुवां से मुख्य आरक्षी राकेश प्रसाद के नेतृत्व में मुख्य आरक्षी रामबाबू शुक्ल, नरेश कुमार, मीना और सीमा शुल्क कार्यालय खुनुवां से निरीक्षक अक्षय यादव के नेतृत्व में मुख्य आरक्षी महेंद्र कुमार के साथ संयुक्त गस्ती दल पहुंच गई। चिह्नित स्थान पर पहुंचने के उपरांत देखा गया कि एक ऑटो गुजरौलिया गांव के तरफ से आ रही है। गस्ती दल को देखते ही ऑटो चालक ऑटो छोड़कर नेपाल में भाग गया। तलाशी ली गई, जिसमें से 18 बोरी कुल 720 किलो प्याज बरामद हुई। आवश्यक कार्रवाई के बाद कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed