फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Small purchases on Diwali

छोटी दीपावली पर भी हुई खरीदारी

Sat, 29 Oct 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ,सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला ,सिद्धार्थनगर Updated Sat, 29 Oct 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
Small purchases on Diwali
खरीददारी - फोटो : अमर उजाला
छोटी दीपावली पर्व पर लोगों ने घर के सामानों पूजा सामग्री की खरीदारी की। लाई, चूड़ा, चीनी की बनी मिठाई की दुकाने सड़क के किनारे लग गई हैं। इन दुकानों प भीड़ दिखाई दी। पटाखे और झालरों की अच्छी बिक्री हुई। 
विज्ञापन

 व्यापारियों ने अच्छे कारोबार की उम्मीद जताई है। दुकानों पर भीड़ देखकर ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार बेहतर कारोबार हुआ है। जानकारों की माने तो धनतेरस से लेकर दीपावली तक नगर में इस बार करोड़ों के कारोबार की उम्मीद है। सुबह से शाम तक कई शुभ मुहूर्त के चलते बाइक, कार, आभूषण, प्रापर्टी, इलेक्ट्रानिक सामान, कपड़े, आदि खरीदने के लिए दुकानों पर भीड़ लगी रही। ऐसी मान्यता रही है कि आभूषणों और धातुओं में स्वर्ण धातु को शुभ लग्न में खरीदने से धन की देवी लक्ष्मी का आगमन सदैव ही रहता है।
विज्ञापन

सुरक्षा को लेकर चौकस रहा प्रशासन   
तहसील प्रशासन ने दीपावली पर्व के अवसर पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे। एसडीएम अरुण कुमार राय, सीओ जटाशंकर राव व एसओ गोपालजी यादव अपने हमराहियों के साथ नगर व ग्रामीण अंचल में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही लोगों से दीपावली का पर्व शांति व भाईचारा के साथ मनाने की अपील भी की।  
विज्ञापन
विज्ञापन


धूमधाम से मनी छोटी दीपावली
नरक चतुर्दशी, हनुमान जयंती और छोटी दीपावली शनिवार को धूमधाम से मनाई गई। इसी दिन रुप चौदस या नरक चतुर्दशी का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने घर की साफ- कर घर के बाहर दीया जलाया। 


एटीएम पर दिनभर लगी रही लंबी भीड़
नगर मुख्यालय पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम पर उपभोक्ताओं की सुबह से देर शाम तक लाइन लगी रही। साथ अन्य एटीएम पर भी लोगों की काफी लंबी लाइन लगी रही। लोगों को रुपये निकालने के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed