{"_id":"64e79462eb6bcd570e0518aa","slug":"slab-broken-on-nepals-khoria-village-dam-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-3462-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सीमावर्ती क्षेत्र के नेपाल के खोरिया गांव बांध पर बना स्लैब टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सीमावर्ती क्षेत्र के नेपाल के खोरिया गांव बांध पर बना स्लैब टूटा
Thu, 24 Aug 2023 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 24 Aug 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र में नेपाल के कपिलवस्तु जिले के यशोधरा गांव पालिका स्थित बाणगंगा नदी के किनारे बसा खोरिया गांव नदी के कटाव से परेशान है। पिछले सप्ताह लगातार बारिश के कारण नदी के किनारे गांव से सटे बांध पर बना कंक्रीट का स्लैब ध्वस्त हो गया है, जिससे गांव वाले सहमे हुए हैं।
नदी कटाव की समस्या के समाधान के लिए मुख्य जिलाधिकारी ने अपने टीम के साथ बुधवार को स्थलीय निरीक्षण किया है। नदी के कटाव के कारण यशोधरा ग्रामीण नगर पालिका के वार्ड नंबर आठ खोरिया गांव के सटे बह रही बान गंगा नदी से खतरा मंडरा रहा है, जबकि गांव के तटीय क्षेत्र की खेती योग्य जमीन बंजर भूमि में तब्दील हो गई है। नदी के कटाव से गांव के लोगों की रात की नींद गायब हो गई है।
मॉनिटरिंग के दौरान वार्ड अध्यक्ष शहाबुद्दीन ने कहा कि नदी के कटाव को रोकने के लिए दीर्घकालिक समाधान निकाला जाना चाहिए। कटाव रोकने के लिए नदी में तार की जाली की जगह कंक्रीट के खंभों के साथ तार की जाली लगाना जरूरी है।
विज्ञापन
मुख्य जिला अधिकारी शंकर हरि आचार्य ने बताया कि एक सप्ताह से पहाड़ों पर बारिश होने से नदी का जलस्तर बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष नदी में रखे पत्थरों से गांव के सटे तटबंध के तार का जाल टूट गया है। बाढ़ नियंत्रण विभाग को आदेश दिया गया है। जल्द ही समस्या का निस्तारण किया जाएगा।