फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Six kg tumor removed from girl's stomach

युवती के पेट से निकाला छह किलो का ट्यूमर

Tue, 27 Jul 2021 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Six kg tumor removed from girl's stomach
युवती के पेट से निकाला छह किलो का ट्यूमर
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों की टीम ने मंगलवार को सफलता पूर्वक सर्जरी कर एक युवती के पेट से छह किलोग्राम का ट्यूमर निकाला। वह पिछले छह महीने से पेट में तेज दर्द से परेशान थी। सर्जरी के बाद उसकी सेहत में सुधार है।
सर्जन डॉ. ध्रुव कुमार चौधरी ने बताया कि युवती का वजन 45 किलोग्राम था। ऐसे में छह किलोग्राम का ट्यूमर होना कोई सामान्य बात नहीं है। हालांकि ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत स्थिर है। सदर तहसील के मोहाना चौराहे की निवासिनी अनुराधा (19) पिछले छह माह से पेट में तेज दर्द और सूजन से परेशान थीं। स्थानीय चिकित्सकों से परामर्श और दवा लेने के बाद भी कोई फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन

आराम नहीं मिलने पर उनको उनके परिजन ने 24 जुलाई को जिला अस्पताल में दिखाया। सीटी स्कैन में अनुराधा के पेट में ट्यूमर होने की जानकारी मिली। उनका वजन 45 किलोग्राम होने के कारण सर्जरी में जोखिम था। डॉक्टरों की टीम ने सफलतापूर्वक सर्जरी कर अनुराधा के ट्यूमर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम में सर्जन डॉ. ध्रुव कुमार चौधरी, डॉ. एसके सिन्हा, महिला चिकित्सक डॉ. संगीता पांडेय और स्टॉफ नर्स कमला वर्मा, रेनू भारती, सुषमा मौर्या शामिल थीं। सहयोग में राम भारद्वाज, कुमकुम मिश्रा, शहनाज की भूमिका अहम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed