फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Six health centers ready for Kayakalp Award

छह स्वास्थ्य केंद्र कायाकल्प अवार्ड के लिए तैयार

Fri, 11 Mar 2022 10:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 10:16 PM IST
विज्ञापन
Six health centers ready for Kayakalp Award
छह स्वास्थ्य केंद्र कायाकल्प अवार्ड के लिए तैयार
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले के छह स्वास्थ्य केंद्र कायाकल्प अवार्ड के लिए तैयार है। जिला स्तरीय जांच में इन केंद्रों में मानक पूरे हैं, जबकि मंडल स्तरीय टीम की जांच के बाद अवार्ड के लिए राज्य स्तर पर नाम भेजा जाएगा। इन अस्पतालों में सुविधाओं और स्वास्थ्य कर्मियों के प्रति मरीजों के व्यवहार सहित अन्य मानकों की जांच की जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग ने पांच ब्लॉक के छह स्वास्थ्य केंद्रों को वर्ष 2021-22 में कायाकल्प अवार्ड के लिए तैयार किया गया है। इन सभी केंद्रों पर साफ-सफाई, मानव संसाधन, उपकरण, मरीजों को दी जाने वाली सेवाएं व मरीजों के साथ कर्मचारियों के व्यवहार के आधार पर निर्धारित मानक 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त हुए हैं। जिला स्तरीय टीम ने इंटरनल असेसमेंट करने के बाद खामियों को दूर करा दिया है। क्वालिटी एश्योरेंस सेल के प्रभारी प्रमोद कुमार संत ने बताया कि चयनित केंद्रों में पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीएचसी व एक अर्बन पीएचसी शामिल है।
विज्ञापन

अवार्ड के लिए नामित केंद्र
क्वालिटी एश्योरेंस के कार्यक्रम सहायक चंद्रशेखर ने बताया कि वर्ष 2021-22 में अवार्ड दिलाने के लिए इटवा के पीएचसी झकहिया, बर्डपुर के पीएचसी करकहवा व पीएचसी बनकटवा, खुनियांव के पीएचसी बढ़या, नौगढ़ के अर्बन पीएचसी व खेसरहा के पीएचसी महुलानी को चयनित किया गया है। इन केंद्रों का इंटरनल असेसमेंट हो चुका है। एक्सटर्नल असेसमेंट मंडलीय टीम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन केंद्रों का मंडलीय टीम ने किया भ्रमण
मंडलीय टीम ने एक्सर्टनल असेसमेंट के लिए अर्बन पीएचसी नौगढ़ व बर्डपुर क्षेत्र के बनकटवा पीएचसी का भ्रमण किया है। शेष बचे चार अन्य केंद्रों का भ्रमण हो जाने के बाद अवार्ड के लिए सूची तैयार कर राज्य को भेजी जाएगी।

कायाकल्प अवार्ड वर्ष 2021-22 के लिए छह स्वास्थ्य केंद्र चयनित किए गए हैं। इन केंद्रों का जिला स्तरीय टीम ने इंटरनल असेसमेंट कर लिया है। मंडलीय टीम के एक्सटर्नल असेसमेंट हो जाने के बाद राज्य को अवार्ड देने के लिए सूची भेजी जाएगी।
डॉ. श्रीकांत नाथ त्रिपाठी नोडल अधिकारी क्वालिटी एश्योरेंस
---
जिले को मिले कायाकल्प अवार्ड एक नजर में
सत्र - केंद्र
2018-19 खुनियांव पीएचसी
2019-20 सीएचसी जोगिया बर्डपुरए जिला अस्पताल, अर्बन पीएचसी नौगढ़
2020-21 सीएचसी जोगिया, बर्डपुर, जिला अस्पताल, अर्बन पीएचसी नौगढ़, एपीएचसी इटवा का झकहिया, खुनियांव का बढाया, बर्डपुर का बनकटवा व ककरहवा।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed