बहनों ने की भाइयों की लंबी उम्र व सुख-समृद्धि की कामना
शोहरतगढ़। भैयादूज व गोवर्धन पूजा पर्व पर बृहस्पतिवार को महिलाओं ने निर्जला व्रत रख गाय के गोबर से गोवर्धन बनाकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की। चावल का फारा, खीर, लावा, फल, मेवा मिष्ठान आदि का भोग लगाया और भाइयों की लंबी उम्र की प्रार्थना की।
व्रती महिलाओं ने अपने दाएं हाथ में हल्दी से अपने भाई की संख्या दर्शा कर सुख-समृद्धि की कामना की। राजमति कौशल, अनुराधा कौशल, सुशीला कसौधन आदि ने कहा कि इंद्र देवता के घमंड को तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाया था। तभी से यह परंपरा निभाई जा रही है। व्रती महिलाओं ने भाई को तिलक लगाया और जलपान कराने के बाद व्रत तोड़ा। इस दौरान उमाकांती कौशल, अनुराधा कौशल,सीमा कसौधन, प्राशी,निष्ठा, मिष्ठी,तनू, पीहू वैभव, श्रृष्टी, मधु, कोमल आदि मौजूद रही।