{"_id":"64ff6a14fd2878a1a80d33c4","slug":"silence-in-the-village-due-to-the-news-of-dilshads-murder-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-4534-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दिलशाद की हत्या की सूचना से गांव में सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दिलशाद की हत्या की सूचना से गांव में सन्नाटा
विज्ञापन
भवानीगंज थाना क्षेत्र के बिथरिया, नवडि़हवा गांव निवासी दिलशाद का परिवार 35 वर्षों से रहता है दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। भवानीगंज थाना क्षेत्र के बिथरिया नवडिहवा गांव निवासी दिलशाद (20) का दिल्ली के संगम विहार इलाके में शनिवार को कुछ लोगों द्वारा हत्या कर दी गई। दिलशाद की हत्या की जानकारी होने पर गांव में सन्नाटा फैल गया। हर कोई यही कह रहा है, काश यहां होता दिलशाद तो नहीं होती हत्या। सुबह जानकारी होने के बाद गांव में हर तरफ यही चर्चा थी।
क्षेत्र के बिथरिया गांव के टोला नवडिहिवा निवासी मृतक दिलशाद के पड़ोसी मोहम्मद तारिक, रईस, अकबाल आदि ने बताया कि हमारे गांव नवडि़हवा निवासी अख्तर अपने बीबी व तीन बेटे शमशाद, नौशाद, दिलशाद तथा एक बेटी रानी के साथ दिल्ली के संगम विहार इलाके के गली नंबर 12 जी ब्लॉक में पिछले 35 वर्षों से रहते हैं, साल दो साल में किसी शादी विवाह आदि कार्यक्रम होने पर गांव आते हैं। दिलशाद का दिल्ली के संगम विहार इलाके के गली नंबर नौ में कुछ नाबालिगों के द्वारा चाकुओं से हमला कर हत्या कर दी। जबीउल्लाह व जबीउल्लाह ने बताया कि दिलशाद बहुत ही अच्छा व मिलनसार लड़का था। गांव आने के बाद सबसे प्यार से मिलता था। उसकी हत्या की सूचना ने सबको झकझोर दिया है। गांव में हर तरफ दिलशाद की हत्या की चर्चा हो रही है।