फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   silence hold in market, no open shop thired days

तीसरे दिन भी तनाव रहा, सड़कों पर सन्नाटा, बंद रही दुकानें

Mon, 26 Oct 2015 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/शोहरतगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/शोहरतगढ़ Updated Mon, 26 Oct 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर पंचायत शोहरतगढ़ समेत नीबी दोहनी व गड़ाकुल गांव में तीसरे दिन सोमवार को भी तनाव का माहौल बना रहा। पुलिसिया तांडव से भयभीत लोग घरों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। कस्बे व गांव की सड़कें सूनी दिखीं।
पुलिस व प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संवेदनशील व अतिसंवेदनशील स्थानों सहित 10 वार्डों में मुश्तैद दिखे। कस्बे से सटे गड़ाकुल व नीबी दोहनी गांव की मुख्य सड़क पर पुलिस के जवान गश्त करते नजर आए।
विज्ञापन

सोमवार को भी मोहर्रम की दसवीं को नगर पंचायत शोहरतगढ़ में हुए बवाल से उपनगर समेत गड़ाकुल व नीबी दोहनी में लोग घरों में दुबके रहे।
घटना से सहमे लोग प्रशासन के अनुरोध के बावजूद भी घरों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे है। घटना से आहत व्यापारी भी अपनी-अपनी दुकानें बंद किए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण कस्बे में सन्नाटा पसरा हुआ है। रविवार शाम को प्रशासन ने व्यापारियों से अपनी-अपनी दुकानें खोलने और नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए रोजमर्रा की तरह कार्य करने की अपील की थी।
इसके बावजूद भी कस्बे सहित गांव के लोग भय से बाहर नहीं निकले। गोलघर व अन्य मोहल्लों में उपनगर के लोग घर के बाहर ताक-झांक करते नजर आए।
ड्यूटी जाने वाले कर्मचारी व अधिकारी अपने-अपने कार्य करने के लिए समय से घर से निकल गए। कस्बे में प्रशासन के अनुरोध पर वार्ड नंबर आठ नेहरुनगर मोहल्ला में मुख्य सड़क पर स्थित सुभाष ने अपने होटल की दुकान खोली। जहां पर प्रशासन ने जलपान कर राहत की सांस ली।

दुकानें रही बंद
शोहरतगढ़। मोहर्रम की दसवीं को शोहरतगढ़ में हुए बवाल के तीसरे दिन भी कस्बे में मेडिकल स्टोर, किराने की दुकान, सब्जी व फल की दुकान, होटल समेत अन्य प्रतिष्ठान बंद रहे। इससे आसपास क्षेत्र से आने-जाने वाले लोगों को कस्बे में आकर दुकानें बंद देख वापस लौट गए।
 
विद्यालय रहा बंद
मोहर्रम में हुए बवाल से शिवपति इंटर कालेज, शिवपति महाविद्यालय, प्राथमिक विद्यालय नीबी दोहनी, गड़ाकुल विद्यालय में बच्चे पढने के लिए नहीं आए। आमजन घटना को लेकर इतने डरे हुए है कि अपने बच्चों को पढने के लिए विद्यालय नहीं भेजे। इस कारण इन सभी विद्यालयों पर सन्नाटा पसरा रहा।
 
गडाकुल में खुली दवा की दुकानें
कस्बे से सटे गड़ाकुल गांव में सरकारी अस्पताल के सामने मुख्य सड़क पर स्थित दवा की तीन दुकानें खुली रही। आसपास क्षेत्र के लोग इन दुकानों पर दवा खरीदते देखे गए।


दो किमी दूर सब्जी लेने गए लोग
कस्बे से दो किमी दूर टैक्सी स्टैंड के पास एक सब्जी की दुकान लगी नजर आई। यहां पर उपनगर के सुनील उमर आदि लोग सब्जी खरीदने के लिए दो किमी दूर आए।

प्रशासन ने व्यापारियों से दुकानें खोलने की अपील की
एडीएम पीके जैन व एसडीएम सुरेंद्र नाथ मिश्र ने दोनो समुदाय के लोगों से रोजमर्रा की तरह कार्य करने की अपील की। उन्होंने व्यापारियों से दुकानों खोलने के साथ लोगों को बाहर निकलने का आहृवान करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन व प्रशासन आमजन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कस्बे में मुश्तैद है। किसी के बहकावे में न आएं और शांति पूर्ण ढंग से अपने रोजमर्रा कार्य को करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed