{"_id":"64442797af607bfc2107bf36","slug":"siddharthnagar-teenager-killed-body-found-in-sack-in-river-siddharthnagar-news-c-7-1-136443-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर : किशोरी की हत्या, नदी में बोरे में मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर : किशोरी की हत्या, नदी में बोरे में मिली लाश
Sat, 22 Apr 2023 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 22 Apr 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेसरहा/सिद्धार्थनगर। थाना क्षेत्र के कैथवलिया गांव के टोला पनघटिया गांव के पास राप्ती नदी में बोरे में एक किशोरी की लाश मिली है। उसका हाथ पैर बंधा हुआ था। साथ ही पेट व गले में चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या करके लाश नदी में फेंक देेने की आशंका व्यक्त की जा रही है। लेकिन हत्या क्यों और किसने किया पुलिस यह जानने की कोशिश में जुटी हुई है। मामले की जानकारी मिलने के बाद एसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
खेसरहा थाना क्षेत्र के कैथवलिया गांव के टोला पनघटिया के पास शनिवार शाम को निकलने लोगों ने गांव के बगल से गुजरने वाली राप्ती में एक बोरे को उतराता हुआ देखा। यह देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरे को बाहर निकलवाया और जब खोला तो लड़की की लाश को देखकर सन्न रह गए। बाहर निकाला गया तो हाथ और पैर बंंधा हुआ था। गले और पेट में धारदार हथियार के घाव के निशान थे। गांव के लोगों ने बताया कि यह गांव निवासी राधे की लड़की स्मृता है। जिसकी उम्र तकरीब 16 वर्ष है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पिता भी मौके पर पहुंच गया। इसके बाद शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद एसपी अमित कुमार आनंद, सीओ बांसी देवी गुलाम, एसओ खेसरहा शशांक सिंह भी मौक पर पहुंच गए। घटना स्थल का जायजा लिया। मौत कैसे हुई, लड़की कब घर से निकली और नदी में शव कैसे पहुंचा, इन सवालों का जवाब पिता नहीं दे पा रहा है। वहीं पुलिस की अन्य टीम इस बात की जानकारी लेने में जुट गई। लोग हत्या करके शव को फेेक देने की आंशका व्यक्त कर रहे हैं।
इस संबंध में एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचा था। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। इसमें हर बिन्दुओं की गहनता से जांच की जा रही है, कातिल जो भी होगा पकड़ जाएगा।
विज्ञापन
मौसी के घर से लेने गया था पिता
पुलिस की पूछताछ में मृतका के पिता राधे ने बताया कि उसकी पुत्री स्मृता पांच माह से मौसी के यहां महराजगंज जिले में थी। शुक्रवार सुबह उसे लाने के लिए राधे साइकिल से गया था और शाम को घर लौटा था। पुत्री का शव मिलने के संबंध में पुलिस की पूछताछ में राधे ने बताया कि गांव के निकट पहुंचने पर दो बाइक सवार चार लोगों ने उसकी पुत्री का अपहरण कर लिया था, जिसके बाद वह घर चला आया, लेकिन इसकी जानकारी पुलिस नहीं दी।