फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   siddharthnagar station

आज रेल राज्यमंत्री करेंगे सिद्धार्थनगर स्टेशन का शुभारंभ

Tue, 21 Jul 2020 07:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
siddharthnagar station
आज रेल राज्यमंत्री करेंगे सिद्धार्थनगर स्टेशन का शुभारंभ
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। 114 वर्ष पूर्व नौगढ़ के नाम से अस्तित्व में आया रेलवे स्टेशन अब इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगा। लंबे संघर्षों के बाद 22 जुलाई को केंद्रीय रेल राज्यमंत्री की ओर से नौगढ़ के स्थान पर परिवर्तित सिद्धार्थनगर के नाम से नए स्टेशन का शुभारंभ किया जाएगा। बीते 27 नवंबर 2019 को प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव तिनित रमेश गोकर्ण की ओर से अधिसूचना भी जारी की गई। इसके बाद रेलवे के वेबसाइट पर सिद्धार्थनगर को एसडीडीएन कोड भी अलाट हो गया। दिसंबर 2019 से 21 जुलाई 2020 तक इसे अंतिम रूप नहीं मिल सका। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के मुताबिक 22 जुलाई को सांसद की मौजूदगी में केंद्रीय रेल राज्यमंत्री सुरेश सी अंगड़ी वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से सिद्धार्थनगर के नाम से नए स्टेशन का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed