{"_id":"690b9ab249e5ffa8d8054724","slug":"siddharthnagar-news-youth-killed-in-head-on-collision-of-bikes-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-147664-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत
Thu, 06 Nov 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 06 Nov 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेसरहा। थाना क्षेत्र के मेहनुआ गांव के पास सड़क पर दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कालेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने राम सहाय यादव (30) को मृत घोषित कर दिया। वहीं फिजुल्लाह की नाजुक हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, चिउटहा गांव निवासी राम सहाय यादव (30) बुधवार को बाइक से अपने घर से नासिरगंज चौराहे स्थित दुकान पर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी सामने से आ रहे गांव के ही बाइक सवार फिजुल्लाह से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन और ग्रामीण तत्काल दोनों को मेडिकल काॅलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने राम सहाय को मृत घोषित कर दिया। मृत राम सहाय यादव तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। नासिरगंज चौराहे पर बीज भंडार की दुकान चलाता था। लगभग एक वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। उनकी एक वर्ष की पुत्री है। अचानक हुए इस हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।