फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Women celebrated Teej festival with

Siddharthnagar News: महिलाओं ने धूमधाम से मनाया तीज उत्सव, सज धज कर मचाया धमाल

Thu, 08 Aug 2024 05:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 08 Aug 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Women celebrated Teej festival with
डुमरियागंज में हरियाली तीज उत्सव में शामिल महिलाएं।
डुमरियागंज। हरियाली तीज का पर्व डुमरियागंज में पूरी श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। जय भवानी महिला कल्याण कमेटी के तत्वावधान में नगर के एक मैरिज हॉल में महिलाओं ने नाच-गाकर तीज का पर्व मनाया।
विज्ञापन


हरियाली तीज महोत्सव में विभिन्न परिधान पहने सजी-संवरी महिलाओं ने सामूहिक गीत, झूला और खेलों के बीच मौज-मस्ती की। इस दौरान कमेटी की अध्यक्ष वीणावादिनी वर्मा ने तीज पर्व की जानकारी देते हुए बताया कि हरियाली तीज का पर्व महिलाओं के लिए बहुत ही विशेष पर्व माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन माता पार्वती ने अपनी कठोर तपस्या से भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न किया था। वहीं, इस दिन वृक्ष, नदियों और जल के देवता वरुण की भी पूजा की जाती है।
विज्ञापन

हरियाली तीज को छोटी तीज और श्रावण तीज के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन महिलाएं झूला झूलती हैं और हाथों में मेहंदी लगाती हैं। नई पोशाक भी पहनती हैं। उत्सव में फैशन शो, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सावन नृत्य, कैटवाक, म्यूजिकल चेयर सहित कई खेल खेले गए। कार्यक्रम में किरन अग्रहरि, जूली, नीलिमा अग्रहरि, राधा गुप्ता, इंदू अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed