{"_id":"6ad263fcef3981a24b08df89","slug":"siddharthnagar-news-women-and-girls-made-aware-under-mission-shakti-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1034-166569-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बच्चियों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बच्चियों को किया जागरूक
Fri, 16 Oct 2026 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
पथरा। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत शुक्रवार को पथरा बाजार पुलिस ने मिश्रौलिया गांव में चौपाल लगाई गई। इसमें महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में बच्चियों को गुड टच और बैड टच के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं को महिला हेल्पलाइन 1090, 181, पुलिस हेल्पलाइन 112 और साइबर हेल्पलाइन 1930 सहित अन्य जरूरी नंबरों की जानकारी दी गई। पुलिसकर्मियों ने महिलाओं और बच्चियों को किसी भी तरह की परेशानी या अपराध की स्थिति में चुप रहने के बजाय पुलिस से मदद लेने के लिए प्रेरित किया। उन्हें सुरक्षा संबंधी उपायों के प्रति जागरूक करते हुए हेल्पलाइन नंबरों का जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल करने की अपील की गई।
इस दौरान उपनिरीक्षक विजय सिंह, कांस्टेबल सुदामा यादव और महिला आरक्षी बबिता भारती व ज्योति यादव मौजूद रहीं।