{"_id":"6ad8fc0982c29ab561075180","slug":"siddharthnagar-news-women-and-girls-made-aware-under-mission-shakti-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1016-166846-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
Wed, 21 Oct 2026 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 21 Oct 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
लटिया गांव में महिलाओं को सुरक्षा और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
डुमरियागंज। महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए बुधवार को भवानीगंज थाना क्षेत्र के लटिया गांव में मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताए गए और जरूरत पड़ने पर पुलिस व अन्य आपातकालीन सेवाओं की मदद लेने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, निराश्रित महिला पेंशन योजना और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही नारी शक्ति वंदन अधिनियम, मातृशक्ति को संबल देने और बहू-बेटी सम्मेलन अभियान के बारे में बताया गया। टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में संबंधित विभाग से सहायता लेने की अपील की।
मिशन शक्ति टीम ने एंटी रोमियो अभियान, महिला सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी भी दी। इस दौरान आपातकालीन पुलिस सेवा 112, महिला पावर हेल्पलाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, एंबुलेंस सेवा 108, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, महिला हेल्पलाइन 181 और अग्निशमन सेवा 101 के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम के श्री राम शब्द यादव, कांस्टेबल राजमणि यादव और महिला कांस्टेबल किरन यादव मौजूद रहीं।