फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Women and daughters need not be afraid...police is always with them

Siddharthnagar News: महिलाओं-बेटियाें को डरने की जरूरत नहीं...पुलिस हमेशा साथ

Sun, 05 Oct 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 05 Oct 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Women and daughters need not be afraid...police is always with them
जोगिया। क्षेत्र के सोनौरा गांव में चौपाल लगाकर साइबर क्राइम और महिला संबंधी अपराधों की दी जानकारी दी गई। रोकथाम के लिए चलाए जा रहे शक्ति दीदी अभियान के तहत रविवार को महिला पुलिसकर्मियों ने कस्बे के सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं एवं लड़कियों को अपराधों के प्रति जागरूक किया। थानाध्यक्ष मीरा चौहान ने बताया कि गांव, शहर, सड़क या स्कूल कहीं भी महिलाओं व छात्राओं को डरने की जरूरत नहीं है। किसी व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधि पर 112, 1090 या स्थानीय पुलिस को सूचना दें। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181, एम्बुलेंस सेवा 108, 102, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 सशक्तीकरण व महिला संबंधी अपराधों के रोकथाम के लिए चलाए जा रहे हैं। प्रशिक्षु रोहनी यादव ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में गांव के लोगों को जानकारी देते हुए एनसीपीआर पोर्टल और बैंक संबंधी होने वाले फ्रॉड और बचाव के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

स्वयं की सुरक्षा और बचाव करने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान पूजा यादव, प्रदीप उपाध्याय, पूनम गुप्ता, सुशीला आदि मौजूद रहीं।
उधर इटवा में मिशन शक्ति अभियान के तहत इटवा थाने के ग्राम भिलौरी में ग्राम प्रधान मंजू सिंह की अध्यक्षता में रविवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। एसओ श्याम सुंदर तिवारी ने महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों और कानून की जानकारी दी। एसओ ने महिलाओं को प्रदेश सरकार की ओर से दी जाने वाली विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए मिशन शक्ति फेज 5 कार्यक्रम के तहत हेल्पलाइन नंबरोंकी जानकारी दी। इस अवसर पर एसआई आरके शाही, लेखपाल अरविंद कुमार मिश्रा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रूपवती, आशा बहू सकरून्निशा, कांस्टेबल नितिन यादव, अल्का त्रिपाठी व रविता यादव आदि मौजूद रहीं। शोहरतगढ़ में एंटी रोमियो व शक्ति दीदी अभियान के तहत शोहरतगढ़ पुलिस ने मिशन शक्ति फेज-5 में नीबी दोहनी में रविवार को चौपाल के माध्यम से महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया। एसआई राजकुमार ने कहा कि साइबर अपराध, एंटी रोमियो, अपराधियों व इन लाइन ठगी करने वालों से बचाव के लिए समझदारी व सतर्कता बहुत जरूरी है। अपने एटीएम का नंबर किसी को भी न बताएं। कहीं से अंजान व्यक्ति पासवर्ड व ओटीपी पूछता है तब तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर जानकारी दें और सतर्क हो जाएं। े
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed