फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Wife behind bars, two sons perform last rites

Siddharthnagar News: पत्नी सलाखों के पीछ, दो बेटों ने किया अंतिम संस्कार

Sun, 02 Nov 2025 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 02 Nov 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Wife behind bars, two sons perform last rites
भनवापुर। डुमरियागंज क्षेत्र के कूंड़ी गांव में पत्नी पूनम की ओर से केरोसिन डालकर जलाए गए राम संवारे (50) का अंतिम संस्कार रविवार को सुबह कर दिया गया। अंतिम संस्कार के समय पत्नी पूनम सलाखों के पीछे ही रही। वहीं दो बेटे कमलेश गौतम व रितेश ने पिता का अंतिम संस्कार किया। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के कूंड़ी गांव निवासी राम संवारे (50) को पत्नी पूनम ने 29 अक्टूबर को ज्वलनशील पदार्थ डाल कर जला दिया था। गंभीर रूप से झुलसे राम संवारे को लोग सीएचसी बेंवा ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डाॅक्टरों ने उसे मेडिकल काॅलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। गोरखपुर मेडिकल काॅलेज में राम संवारे ने इलाज के दौरान शनिवार को दम तोड़ दिया। गोरखपुर में पोस्टमार्टम होने के बाद बेटा कमलेश गौतम शव को कूंड़ी गांव ले आया, जिसका अंतिम संस्कार रविवार को सुबह करीब नौ बजे किया गया। इस मामले में पुलिस आराेपी पत्नी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed