{"_id":"66b3fcb0a597c012eb0a2c24","slug":"siddharthnagar-news-water-dripping-from-commerce-faculty-building-of-world-campus-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-122124-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: विश्व परिसर के वाणिज्य संकाय भवन से टपक रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: विश्व परिसर के वाणिज्य संकाय भवन से टपक रहा पानी
Thu, 08 Aug 2024 04:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 08 Aug 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपिलवस्तु। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के वाणिज्य संकाय भवन प्रथम खंड के मुख्य द्वार के पास छत के प्रथम तल से पानी का रिसाव होने से विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को भारी असुविधा झेलनी पड़ रही है।
बताते चलें कि उक्त भवन का निर्माण उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड सिद्धार्थनगर की ओर से किया गया था। इसका लोर्कापण 18 मार्च 2021 को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के कर कमलों से हुआ था। उक्त भवन के द्वितीय तल का निर्माण होने के बावजूद प्रथम तल के बीमों से पानी का रिसाव होने के कारण भूतल के फर्श पर पानी भर जा रहा है। इससे छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। ऐसे में कार्यदायी संस्था के निर्माण पर सवालिया निशान खड़ा हो रहा है।
इस संबंध में उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड के एई रजनीश गौड़ ने बताया कि विश्वविद्यालय में अभी भी कंस्ट्रक्शन कार्य जारी है, जो भी समस्याएं आ रही है, उसका समाधान किए जाने का कार्य किया जा रहा है।