फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Warrant not found in police report, police empty handed even in double check

Siddharthnagar News: पुलिस की रिपोर्ट में नहीं हुई वारदात, दुबारा जांच में भी पुलिस खाली हाथ

Thu, 06 Nov 2025 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 06 Nov 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Warrant not found in police report, police empty handed even in double check
भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के ब्लाॅक मुख्यालय भनवापुर स्थिति सीडीपीओ कार्यालय और गोदाम में हुई चोरी की वारदात की दोबारा जांच शुरू हुए भी पांच माह बीत चुके हैं, लेकिन मामले में पुलिस अब भी खाली हाथ है।
विज्ञापन

ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये कीमत का तेल और दाल की चोरी के मामले में सीडीपीओ की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की। मगर रिपोर्ट में वारदात न होने का दावा कर फाइनल रिपोर्ट लगा कर फाइल बंद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

फाइनल पहुंचने के बाद वारदात का खुलासा कर आरोपपत्र कोर्ट में दाखिल करने के निर्देश देते हुए कप्तान ने फाइल थाने को वापस लौटा दी थी।
12 व 13 फरवरी 2025 की रात त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के भनवापुर ब्लाॅक परिसर में स्थित सीडीपीओ कार्यालय और उसके बगल स्थित गोदाम का ताला चोरों ने तोड़ कर उसमें रखा 25 बोरी (12.50 कुंतल) चने की दाल और 101 गत्ता (1515 लीटर) रिफाइंड तेल चुरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीपीओ संजय गुप्ता की तहरीर पर त्रिलोकपुर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने ब्लाॅक परिसर में लगे करीब डेढ़ दर्जन सीसीटीवी कैमरों के साथ ही क्षेत्र के पांच किमी के दायरे में चौराहों पर लगे कैमरों की जांच की, लेकिन चोरी की वारदात का कोई सुराग नहीं लगा।
रहस्यमय तरीके से हुई इस वारदात का खुलासा करने के लिए पुलिस ने स्टाॅक रजिस्टर, आमद आदि हर बिंदुओं पर पड़ताल की, जिसके बाद भी उन्हें कोई साक्ष्य नहीं मिला। मई 2025 को पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगा कर चोरी की वारदात की फाइल बंद कर रिपोर्ट कप्तान को भेज दी गई।
एसपी ने फाइल का निरीक्षण कर माह जून में ही त्रिलोकपुर पुलिस को फाइल वापस करते हुए चोरी की वारदात की फिर से जांच कर खुलासा करने और आरोप पत्र दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। वारदात का खुलासा करने को लेकर पुलिस दुबारा जांच कर रही है। दुबारा शुरू हुई जांच में करीब पांच माह बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर रामदेव ने बताया कि एसपी के निर्देश पर सीडीपीओ कार्यालय व गोदाम से चोरी हुए तेल व खाद्यान्न की जांच दुबारा की जा रही है। जल्द ही चोरी की वारदात का खुलासा कर लिया जाएगा।

एफआर की नहीं है जानकारी, जल्द हो खुलासा: सीडीपीओ भनवापुर संजय गुप्ता ने बताया कि गोदाम से चोरी हुए तेल व खाद्यान्न की जांच के बाद फाइनल रिपोर्ट पुलिस की ओर से लगाने की जानकारी उन्हें नहीं दी गई है। वह चाहते हैं कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए वारदात का खुलासा करें, जिससे पता चल सके कि आखिर कौन इसमें शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed