{"_id":"68bc72373cb19d548803fe45","slug":"siddharthnagar-news-video-of-inciting-the-dumariyaganj-crowd-goes-viral-case-registered-against-the-youth-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-144170-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: डुमरियागंज भीड़ को उकसाने का वीडियो वायरल, युवक पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: डुमरियागंज भीड़ को उकसाने का वीडियो वायरल, युवक पर केस दर्ज
Sat, 06 Sep 2025 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 06 Sep 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज। ईद-मिलादुन्नबी पर शुक्रवार को डुमरियागंज में निकाले गए जुलूस के दौरान सोशल मीडिया पर भीड़ को उकसाने का वीडियो वायरल हुआ है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी हामिद अली के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार को कस्बा डुमरियागंज में शांति व्यवस्था ड्यूटी पर तैनात डुमरियागंज थाने के प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव के मोबाइल पर एक वीडियो आया। जांच में पता चला कि यह वीडियो हामिद अली निवासी वार्ड नंबर दो आजादनगर, डुमरियागंज ने अपनी सोशल मीडिया आईडी पर अपलोड किया था। इसमें आरोपी भीड़ को उकसाता नजर आ रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस के सोशल मीडिया सेल ने जांच शुरू कर दी है। वहीं डुमरियागंज थाने की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। डुमरियागंज थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर और नगर और हल्का के एसआई दिनेश राजभर की तहरीर पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।