फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Two youths die in road accidents

Siddharthnagar News: सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

Wed, 21 Oct 2026 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 21 Oct 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Two youths die in road accidents
सिद्धार्थनगर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। डिडई क्षेत्र में दुर्घटना में घायल व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

वहीं, इटवा में स्पीड ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होने से युवक की जान चली गई। बांसी क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार युवक घायल हो गए। हादसों के बाद मृतकों के परिवार में मातम पसरा है, जबकि घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

थाना शिवनगर डिडई क्षेत्र के असनहरी गांव निवासी वीरेंद्र कुमार (42) पुत्र राम अछैबर की इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार की देर शाम असनहरा पुल के पास हुए हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार की सुबह करीब पांच बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। वीरेंद्र कुमार की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वह अपने पीछे पत्नी रेखा (40), पुत्र रितेश (15) और पुत्री अंशिका (14) को छोड़ गए हैं। परिवार के मुखिया की असमय मौत से पत्नी और बच्चों के सामने आर्थिक संकट की चिंता भी खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए तहसील प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। क्षेत्रीय लेखपाल ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि घायल वीरेंद्र कुमार की उपचार के दौरान मौत हो गई। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed