फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Two shops sealed for overrating, license cancelled

Siddharthnagar News: ओवररेटिंग में दो दुकानें सील, लाइसेंस निरस्त

Sun, 14 Dec 2025 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 14 Dec 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Two shops sealed for overrating, license cancelled
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने बांसी तहसील क्षेत्र के काजी रूधौली में खाद की दो दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान खाद को अधिक कीमत पर बेचने के आरोपों की पुष्टि होने के बाद डीएम ने दोनों दुकानों का लाइसेंस निरस्त करते हुए दुकान को सील करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने रविवार को मिश्रा बिल्डिंग मैटेरियल काजी रूधौली एवं शुक्ला सीमेंट-खाद विक्रेता काजी रूधौली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने खाद के स्टॉक को देखा। साथ ही वितरण रजिस्टर को भी देखा गया। उन्होंने किसानों से फोन पर बात की। इस दौरान किसानो ने ज्यादा कीमत पर खाद बेचने की शिकायत की।
विज्ञापन

इसके अलावा किसानों का गलत मोबाइल नंबर वितरण रजिस्टर में लिखा गया था तथा किसानों द्वारा खरीद की गयी उर्वरक की संख्या भी अधिक दर्ज किया गया था। डीएम ने इस पर नाराजगी जताते हुए मिश्रा बिल्डिंग मैटेरियल, काजी रूधौली एवं शुक्ला सीमेंट-खाद विक्रेता काजी रूधौली का लाइसेंस निरस्त करते हुए दुकान को सील करने का निर्देश दिया। जिला कृषि अधिकारी मु. मुज्जामिल द्वारा मौके पर उक्त दोनों दुकानों को सील करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed