फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Two riders injured in a head-on collision between two bikes

Siddharthnagar News: बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो सवार घायल

Fri, 19 Sep 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 19 Sep 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Two riders injured in a head-on collision between two bikes
शोहरतगढ़। चिल्हिया क्षेत्र के शोहरतगढ़- चिल्हिया के बीच एनएच-730 पर गौहनिया के पास दो बाइक सवार की आमने-सामने की टक्कर में संतकबीरनगर निवासी श्रवण गिरी और चिल्हिया निवासी सुखराम चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों ने एंबुलेंस से दोनों घायलों शोहरतगढ़ सीएचसी पहुंचाया, जहां से उन्हें माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल काॅलेज भेज दिया गया। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। संतकबीरनगर जिला के ग्राम बहेरा माफी बेलहर निवासी श्रवण गिरी (45) शोहरतगढ़ से घर लौट रहे थे। जैसे ही गौहनिया के पास पहुंचे तभी सामने आ रही दूसरे बाइक सवार चिल्हिया थाना क्षेत्र ग्राम कपियवा निवासी सुखराम (36) की बाइक से टकरा गए। इस हादसे में दोनों बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की चीख-पुकार सुन पहुंचे राहगीरों ने एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी पहुंचाया। दोनों घायलों के सिर व पैर में गहरी चोट लगने पर चिकित्सकों ने मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी चिल्हिया राजेश तिवारी ने कहा कि दो बाइक की टक्कर मंे दो लोग घायल हो गए। दोनों का इलाज जिला अस्पताल चल रहा है। दोनों बाइक को थाने पर लाया गया है। आगे की कार्रवाई में पुलिस टीम जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed