फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Two-day Dandia and Bhagwati Jagran in Bhairahawa to begin on November 2nd

Siddharthnagar News: भैरहवा में दो दिवसीय डांडिया और भगवती जागरण दो नवंबर से

Fri, 16 Oct 2026 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 16 Oct 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Two-day Dandia and Bhagwati Jagran in Bhairahawa to begin on November 2nd
- 25 वर्षों से जारी है सांस्कृतिक आयोजन की परंपरा, भारतीय कलाकार भी देंगे प्रस्तुति
विज्ञापन

- नेपाली और भारतीय संस्कृति के संगम से सद्भाव व भाईचारे को बढ़ावा देने की पहल
खुनुवां। नेपाल के रुपनदेही जिले के भैरहवा में दो और तीन नवंबर को डांडिया कार्यक्रम और भगवती रात्रि जागरण का आयोजन किया जाएगा। श्रीश्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में भारतीय कलाकार भी प्रस्तुति देंगे। आयोजन के जरिये धार्मिक आस्था के साथ नेपाली और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं को साझा मंच देने की पहल की जाएगी।
समिति की ओर से बुधवार को भैरहवा में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया गया कि दो नवंबर को डांडिया कार्यक्रम होगा जबकि तीन नवंबर को शाम सात बजे से रात एक बजे तक भगवती रात्रि जागरण आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन पिछले 25 वर्षों से लगातार किया जा रहा है।
विज्ञापन

समिति के सचिव विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि भैरहवा के मिलनचोक और गल्लामंडी क्षेत्र से शुरू हुई यह सांस्कृतिक परंपरा अब रूपनदेही जिले के विभिन्न स्थानों तक पहुंच चुकी है। समिति के अध्यक्ष रवि जायसवाल ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य नेपाली समाज की मौलिक संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण करने के साथ मां दुर्गा के प्रति श्रद्धा व्यक्त करना है। इससे समाज में आपसी सद्भाव, एकता और भाईचारे को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक दीपेश गुप्ता ने बताया कि डांडिया और भगवती रात्रि जागरण में महिलाओं और युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। विभिन्न समुदायों के लोगों को एक मंच पर लाकर सांस्कृतिक एकता और आपसी संबंधों को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।
आयोजकों ने भैरहवा सहित तराई क्षेत्र के लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव का हिस्सा बनने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed