{"_id":"68cd97105b8305bb820879a0","slug":"siddharthnagar-news-trouble-joint-pain-increases-due-to-humidity-in-the-weather-patients-increase-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-144956-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुश्किल : मौसम में नमी से बढ़ा जोड़ों का दर्द, मरीज बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुश्किल : मौसम में नमी से बढ़ा जोड़ों का दर्द, मरीज बढ़े
Fri, 19 Sep 2025 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 19 Sep 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पिछले कई दिनों से हाे रही बारिश से नमी बढ़ गई हैं। इससे गठिया व जोड़ों के दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। पुरानी चोटों में भी दर्द उठ रहा है। मेडिकल कॉलेज में इस तरह के 15 से 20 मरीज प्रतिदिन आ रहे हैं।
मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विमल द्विवेदी ने बताया कि बीते चार दिन से लगातार बारिश हो रही है। इससे मौसम नम हो गया हैं। इससे गठिया, चोट के पुराने मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। प्रतिदिन ओपीडी में 15-20 मरीज आ रहे हैं, जिनके घुटने, कंधे, हाथों की अंगुलियों के जोड़ों में सूजन और दर्द से परेशानी हो रही है। गठिया के पुराने मरीजों के जोड़ों में सूजन ऐसी है कि मरीज चल फिर नहीं पा रहे हैं। इनमें 50 साल से अधिक उम्र के मरीज अधिक हैं।
नम मौसम के कारण हड्डियों में अकड़न से रक्त संचार कम होने से परेशानी और बढ़ गई है। गठिया के मरीज जांच कराने के बाद बेहतर उपचार लें। उन्होंने बताया कि ऐसा ही मौसम रहा तो ठंडक में यह परेशानी और भी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
बताया कि मौसम में नमी बढ़ने से हड्डियां और मांसपेशियां प्रभावित होती हैं। इसी कारण गठिया और अर्थराइटिस के मरीजों को अधिक परेशानी होती है।