{"_id":"693c5a36e73557cf4907a826","slug":"siddharthnagar-news-trains-started-getting-delayed-due-to-fog-increasing-the-trouble-of-passengers-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-149762-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कोहरे की वजह से लेट होने लगीं ट्रेनें, यात्रियों की बढ़ी मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कोहरे की वजह से लेट होने लगीं ट्रेनें, यात्रियों की बढ़ी मुसीबत
Fri, 12 Dec 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 12 Dec 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। ठंड बढ़ने के साथ ही कोहरे ने भी परेशानी बढ़ानी शुरू कर दी है। कोहरे की वजह से ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ रहा है। ट्रेन लेट होने से यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।
जिले से होकर जाने वाली ट्रेनें एक से डेढ़ घंटे देर से संचालित हो रही हैं। इससे इससे भोर में यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
जिले से मुंबई, लखनऊ व गुजरात जाने के लिए सुबह के समय में ही ट्रेनों का संचालन किया जाता है। ऐसे में यात्रियों को भोर में ही स्टेशन पर आना पड़ता है, लेकिन वर्तमान समय में दृश्यता घटने से ट्रेन अपने निर्धारित समय से एक से डेढ़ घंटे देर से आ रही हैं। इससे भोर में आने वाले यात्रियों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
शुक्रवार को मुबंई जाने वाली पनवेल एक्सप्रेस निर्धारित समय सुबह 06:18 बजे के बजाय 07:32 बजे पहुंची। वहीं गोरखपुर-बढ़नी पैसेंजर रात 01:58 बजे के बजाय तड़के 03:38 बजे पहुंची।
बढ़नी स्पेशल सुबह 07:10 बजे की बजाय 08:14 बजे पहुंची। इससे सुबह में यात्रा करने वाले सभी यात्रियों को कठिनाई का सामना करना पड़ा। पीआरओ महेश गुप्ता ने बताया कि कोहरा बढ़ने से ट्रेन के संचालन में दिक्कत आ रही है।