{"_id":"66ba6a182615f694eb0b65a4","slug":"siddharthnagar-news-traffic-stopped-for-a-month-due-to-water-logging-in-the-road-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-122371-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सड़क में पानी भरने से एक माह से आवागमन बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सड़क में पानी भरने से एक माह से आवागमन बंद
Tue, 13 Aug 2024 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 13 Aug 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
पथरा। सेहरी चौराहे से निकलने वाले सेहरी-बरहपुर मार्ग पर सेहरी मोड़ पर पानी भर जाने से एक माह से मार्ग पर आवागमन ठप है। राहगीरों को परेशानी हो रही है। लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
सेहरी बरहपुर से हर दिन सेहरी, विशूनपुरवा, बासापार, मिश्रौलिया, बभनपुरवा, पेड़ार, खजुरिया, तिगोड़वा, डड़वा, भैया रमवापुर सहित दर्जनों गांवों के सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है। पर हर साल बरसात का मौसम शुरू होते ही मार्ग पर सेहरी चौराहे के मोड़ पर दो से तीन फीट पानी भर जाता है। इससे लगभग चार माह तक आवागमन ठप हो रहता है। लोगों को पथरा सेहरी जैसे मुख्य कस्बे में पहुंचने के लिए चार किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है।
अजय चौधरी, राजू सहानी, कालेदीन, सोनी, सूर्यनाथ सहानी ,राजू पांडेय, सुग्गुलाल, दिनेश चौबे, संजय चौबे, रामकुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि हर साल बरसात शुरू होते ही मार्ग पर पानी भर जाता है। जिससे उक्त मार्ग पर पैदल गुजरना भी मुश्किल हो जाता है। रोजमर्रा के सामान के लिए पथरा और सेहरी कस्बे में आना पड़ता है। मजबूरन चार किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। हर साल इस समस्या को जनप्रतिनिधियों और विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया जाता है। पर आज तक मार्ग का उच्चीकरण नहीं हो सका।