फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Traffic restored in Nepal...road open for tourists

Siddharthnagar News: नेपाल में यातायात बहाल...पर्यटकों के लिए खुला रास्ता

Tue, 07 Oct 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 07 Oct 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Traffic restored in Nepal...road open for tourists
नेपाल के बुटवल से नारायण घाट सड़क पर भूस्खलन से गिरते हुए चट्टान। स्रोत सोशल मीडिया
ढेबरुआ। नेपाल में पिछले दो दिनों से जारी मूसलाधार बारिश और भूस्खलन से आई आपदा के बाद जन-जीवन सामान्य होने लगा है। कई स्थानों पर अवरुद्ध रास्तों को सोमवार की सुबह से फिर से चालू कर दिया गया है। इस प्राकृतिक प्रकोप में देश भर में 52 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 11 लोग लापता बताए जा रहे हैं। नेपाल प्रशासन ने पहाड़ वाले मार्ग से पहले से पर्यटकों को जाने से रोक दिया था और वापस कर दे रहे थे। अब नेपाल मौसम सामान्य होने की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन

विशेष रूप से भारत-नेपाल सोनौली सीमा को जोड़ने वाला बुटवल-तानसेन मार्ग जो सिद्ध बाबा, दोभान, और कालीमाटी जैसे स्थानों पर बार-बार भूस्खलन से प्रभावित था, अब यातायात के लिए खोल दिया गया है। इसके अलावा, मुगलिन-नारायण घाट सड़क मार्ग भी दो दिनों तक पूरी तरह अवरुद्ध रहने के बाद सोमवार सुबह से आवागमन योग्य बना दिया गया है। इन महत्वपूर्ण मार्गों के खुलने से उन बड़ी संख्या में पर्यटकों को लौटने की सुविधा मिल गई है, जो पहाड़ी शहरों जैसे मुगलिन और पोखरा जाने वाले क्षेत्रों में फंस गए थे।
विज्ञापन

मार्ग अवरुद्ध होने के बाद नेपाल सेना और पुलिस की टीमें लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी रहीं। यातायात बहाल होने के साथ ही, फंसे हुए पर्यटकों और आम जनता को लौटने तथा आवागमन की सुविधा मिल गई है। वहीं, कृष्णानगर भंसार कार्यालय के अधीक्षक पदम् राज पंत ने पुष्टि की कि प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से यातायात को अस्थाई रूप से रोका था, जिसके तहत सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक वाहनों का आवागमन बंद था। अब स्थिति सामान्य होने के बाद यातायात को सुचारु रूप से फिर से चालू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed