{"_id":"690e2f0bfd58f9e9b20d47dd","slug":"siddharthnagar-news-traders-from-13-states-will-examine-the-variety-of-kalanammak-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-147781-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 13 राज्यों के व्यापारी परखेंगे कालानमक की विविधता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 13 राज्यों के व्यापारी परखेंगे कालानमक की विविधता
Fri, 07 Nov 2025 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 07 Nov 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
बीएसए ग्राउड पर आयोजित काला नमक बुद्धा राइस द्वितीय क्रेता विक्रेता सम्मेलन कार्यक्रम के लिए बन
सिद्धार्थनगर। जिले के एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) में शामिल कालानमक धान को राष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में जिले में शनिवार से दो दिवसीय द्वितीय कालानमक क्रेता-विक्रेता सम्मेलन शुरू होगा। क्रेता-विक्रेता सम्मेलन में 13 राज्यों से 450 व्यापारी शामिल होंगे जो कालानमक की वैरायटी को परखेंगे।
आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी की जा चुकीं हैं। बीएसए ग्राउंड में टेंट और पंडाल की सजावट पूरी कर ली गई है। मंच, बैठने की व्यवस्था, प्रदर्शनी स्टाॅल और सुरक्षा इंतजामों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। सम्मेलन में शामिल होने वाले अतिथियों, व्यापारियों, किसानों और विशेषज्ञों के स्वागत की तैयारियां हो रही हैं।
इसमें महाराष्ट्र, गुजरात, झारखंड, दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, असम, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के व्यापारी भाग लेंगे। इसके साथ ही 52 विदेशी व्यापारियों को आमंत्रण भेजा गया है, जिनमें नेपाल के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की पुष्टि की है। कार्यक्रम में कृषि, उद्योग और विपणन क्षेत्र के कई राष्ट्रीय विशेषज्ञ शामिल होंगे। इनमें अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान (इरी) वाराणसी के डाॅ. सौरभ बदोनी, लघु उद्योग भारती के डाॅ. सुरेश गुप्ता, भारतीय चावल अनुसंधान संस्थान (आइआइआरआर) हैदराबाद के डाॅ. एमएस अनंथा, बासमती एक्सपोर्ट बोर्ड के डाॅ. रितेश शर्मा, आइआइएम लखनऊ के डाॅ. संजय सक्सेना और पद्मश्री रामचेत चौधरी प्रमुख हैं। इसमें सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस समेत सदर, शोहरतगढ़ और बांसी तहसीलों के होटल बुक किए गए हैं। बीएसए ग्राउंड में लगी है प्रदर्शनी : सम्मेलन स्थल बीएसए ग्राउंड में पंडाल के अलावा 80 स्टाॅल तैयार किए गए हैं, जिसमें तीन मंडलों के 10 जनपदों की ओर से प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इनमें कालानमक की तीन प्रमुख प्रजातियों और सह-उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा।