फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Time extended again in five subjects, fill the form from January 11

Siddharthnagar News: पांच विषयों में फिर बढ़ाया गया समय, 11 जनवरी से भरें फॉर्म

Wed, 07 Jan 2026 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 07 Jan 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Time extended again in five subjects, fill the form from January 11
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के स्नातक-परास्नातक प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं को प्रवेश और परीक्षा फाॅर्म आवेदन के लिए एक बार फिर पोर्टल खोला जा रहा है। 11 से 16 जनवरी तक छात्र-छात्राएं फॉर्म भर सकेंगे।
विज्ञापन

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से जारी पत्र के अनुसार, स्नातक-परास्नातक स्तर के बीएड, एमएड, बीपीएड, बीए एलएलबी व एलएलबी प्रथम वर्ष सत्र 2025-26 में छुटे हुए छात्रों का समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण, प्रवेश एवं परीक्षा आवेदन के लिए दिनांक 11 जनवरी से पोर्टल खोलने का निर्देश दिए गए है। इसकी अंतिम तिथि 16 जनवरी निर्धारित की गई है। इसके बाद किसी भी प्रकार के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। परीक्षा नियंत्रक दीनानाथ यादव ने बताया कि छात्र-छात्राओं के हित को ध्यान में रखते हुए एक बार फिर मौका दिया गया है। उन्होंने पत्र के माध्यम से बताया है कि जारी पाठ्यक्रम के अतिरिक्त किसी अन्य पाठ्यक्रम में पंजीकरण व प्रवेश समर्थ पोर्टल के माध्यम से किया जाता है तो वह अनुमन्य नहीं होगा व प्रवेश अवैध रहेगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय इसके लिए किसी भी प्रकार से जिम्मेदार नहीं होगा। बताया कि यह प्रक्रिया समर्थ पोर्टल पर संचालित है, इससे निर्धारित अवधि में प्रवेश-परीक्षा आवेदन छात्र-छात्रा पूर्ण कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed