{"_id":"694acf85278d714274075045","slug":"siddharthnagar-news-tickets-are-not-available-in-trains-how-to-go-for-sightseeing-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-150384-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ट्रेनों में नहीं मिल रहा टिकट, घूमने कैसे जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ट्रेनों में नहीं मिल रहा टिकट, घूमने कैसे जाएं
Tue, 23 Dec 2025 10:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 23 Dec 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कड़ाके की ठंड के बावजूद नए साल के स्वागत को लेकर लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ है। 31 दिसंबर और एक जनवरी को बाहर घूमने की योजना बना रहे लोग तैयारियों में जुटे हैं, लेकिन ट्रेनों में टिकट न मिलने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जिले से होकर गुजरने वाली अधिकांश ट्रेनों में सीटें पहले ही फुल हो चुकी हैं और वेटिंग लिस्ट लंबी होती जा रही है। ट्रेन में टिकट उपलब्ध न होने के कारण लोग अब निजी वाहनों के जरिये यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। परिवार और मित्र समूह पहले से ही नजदीकी पर्यटन स्थलों, धार्मिक स्थानों और पिकनिक स्पॉट का चयन कर कार, और टैक्सी की बुकिंग कर रहे हैं।
वहीं, ट्रैवल एजेंसी के लोग भी बता रहे है कि बुकिंग शुरू हो गई है। ट्रेन में सीट नहीं मिलने से अधिकतर युवा नेपाल नया वर्ष मनाने जाने की तैयारी में है। ऐसे में ठंडक अधिक होने से लोग निजी वाहनों की बुकिंग कर रहे है, जिससे ठंडक में घूमने का पूरा आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन
इससे निजी वाहनों की मांग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। नेपाल नया वर्ष मनाने जाने वाले अजय वरुण, जितेंद्र व मनोज सिंह ने बताया कि ठंडक बढ़ने की वजह से बाइक की जगह चार पहिया वाहन से सफर करने के लिए पहले से ही वाहन बुक कर लिए है, जिससे परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।