{"_id":"6a85f34f86c0a0899b0f146e","slug":"siddharthnagar-news-thieves-make-off-with-jewelry-and-cash-while-family-members-sleep-at-home-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-163126-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: घर में सोते रहे परिजन, जेवर-नकदी समेट ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: घर में सोते रहे परिजन, जेवर-नकदी समेट ले गए चोर
Wed, 19 Aug 2026 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 19 Aug 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- ढेबरुआ थाना क्षेत्र के सकरौरा डिहवा गांव का मामला
ढेबरुआ। स्थानीय थाना क्षेत्र के सकरौरा डिहवा गांव में मंगलवार रात चोर एक घर में घुस गए। परिवार सोता रहा और वह बक्से का ताला तोड़कर आभूषण, नकदी और घरेलू सामान समेट कर चले गए। सुबह सामान बिखरा मिलने पर चोरी की जानकारी हुई तो परिवार में हड़कंप मच गया। पीड़ित चुन्नू ने इस मामले में पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई।
क्षेत्र के सकरौरा डिहवा गांव निवासी चुन्नू पुत्र दौलत ने थाना ढेबरुआ पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि मंगलवार रात वह परिवार के साथ घर में सो रहे थे। इसी दौरान चोर घर में घुस गए और कमरे में रखे लाखों के आभूषण और करीब पांच हजार रुपये नकदी उठा ले गए। चोर कपड़े, जूते समेत अन्य घरेलू सामान भी अपने साथ ले गए। सुबह जब परिवार के लोग जागे तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। तलाशी लेने पर जेवरात, नकदी और अन्य सामान गायब मिले। पीड़ित ने थाना प्रभारी निरीक्षक से मामले की जांच कर चोरी का खुलासा करने और चोरी गया सामान बरामद कराने की मांग की है। पुलिस ने शिकायती पत्र के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस संबंध में ढेबरुआ प्रभारी थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार पासवान ने बताया की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।