{"_id":"68d2e78c0ad72d42a803a37f","slug":"siddharthnagar-news-thieves-entered-during-power-outage-fled-with-cash-when-power-came-back-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-145186-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कटौती पर घुसे चोर, बिजली आई तो नकदी लेकर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कटौती पर घुसे चोर, बिजली आई तो नकदी लेकर भागे
Wed, 24 Sep 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 24 Sep 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
इटवा। गोल्हौरा क्षेत्र के करही खास गांव में सोमवार की रात बिजली कटौती के दौरान घुसे चोरों ने एक घर से तीन हजार रुपये चुरा लिए। बिजली आपूर्ति बहाल होने पर वह भाग निकले। इस बात की जानकारी परिवार के लोगों को सुबह जागने पर हुई।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार देर रात इनायतुल्लाह परिवार के साथ खा-पीकर घर के बरामदे में सोए थे। रात करीब 10 बजे क्षेत्र की बिजली कट गई। इस बीच मौके का फायदा उठाकर चोर उनके घर में घुसे और कमरे का दरवाजा खोलकर संदूक में रखे सामानों को बिखेर कर जेवरात खोजने लगे। इसी दौरान बिजली आ गई। अचानक उजाला होने पर चोर घबरा गए और वहां रखे तीन हजार नकदी को लेकर भाग गए। वारदात की जानकारी होते ही ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना डायल-112 नंबर पर पीआरवी को दी। इस संबंध में एसओ गोल्हौरा राजेश ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है।