फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: There is increased activity in the market due to Durga Puja

Siddharthnagar News: दुर्गा पूजा को लेकर बाजार में चहल-पहल बढ़ी

Sun, 21 Sep 2025 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 21 Sep 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: There is increased activity in the market due to Durga Puja
डुमरियागज मे नवरात्र को लेकर पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए जुटे लोग। संवाद
ढेबरूआ। आस्था का पर्व शारदीय नवरात्रि सोमवार से शुरू हो रहा है। पर्व के आगमन से पहले ही नगर में चहल-पहल बढ़ गई है। बाजारों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है, जिसमें महिलाओं की तादाद अधिक है। देवी प्रतिमा, पूजन सामग्री, चुनरी, नारियल, कपड़ा, शृंगार और मिठाई की दुकानों पर खरीदारी का दौर शुरू हो गया है।
विज्ञापन

बाजारों में उमड़ी भीड़ से व्यापारियों के चेहरे खिले नजर आ रहे हैं। कपड़े, सजावटी सामान और धार्मिक सामग्री की बिक्री में तेजी आई है। नवरात्र शुरू होने से पहले ही लोगों ने घरों व मंदिरों की सफाई का कार्य पूरा कर लिया है। नगर के विभिन्न स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने का काम भी तेजी से चल रहा है। व्यापारी का कहना है कि इस बार का नवरात्रि पर्व पिछले साल की तुलना में ज्यादा रौनक भरा है।
विज्ञापन

व्यापारी, मोनू पटवा ने बताया कि नवरात्रि में चुनरी, नारियल, कलश और शृंगार की वस्तुओं की सबसे अधिक बिक्री हो रही है। लोग श्रद्धा से सामान खरीद रहे हैं, जिससे कारोबार में तेजी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपड़ा व्यापारी, हरभजन सिंह ने कहा कि त्योहारों से बाजार को नई जान मिलती है। नवरात्र नजदीक आते ही व्यापार बढ़ने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed