{"_id":"690b94ff046f84844c0be739","slug":"siddharthnagar-news-the-chief-guest-of-the-convocation-will-be-prof-ak-tripathi-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-147635-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दीक्षांत के मुख्य अतिथि होंगे प्रो. एके त्रिपाठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दीक्षांत के मुख्य अतिथि होंगे प्रो. एके त्रिपाठी
Wed, 05 Nov 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 05 Nov 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के नवम दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर) के निदेशक प्रो. एके त्रिपाठी होंगे। नौवां दीक्षांत समारोह 10 नवंबर (सोमवार) को सुबह 10:30 बजे से विश्वविद्यालय परिसर में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।
समारोह की अध्यक्षता उप्र की राज्यपाल व विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल करेंगी। वहीं साथ में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. योगेन्द्र उपाध्याय व राज्य मंत्री (उच्च शिक्षा) रजनी तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।
कुलपति प्रो. कविता शाह ने कहा कि कुलाधिपति सदैव शिक्षा के सामाजिक दायित्व, गुणवत्ता, नैतिकता और सहभागिता के पक्ष में अग्रणी भूमिका निभाती रही है।