फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Temperature rises due to sunshine, heat increases along with humidity

Siddharthnagar News: धूप खिलने से तापमान में उछाल, उमस के साथ गर्मी बढ़ी

Sun, 21 Sep 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 21 Sep 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Temperature rises due to sunshine, heat increases along with humidity
-रविवार को अधिकतम 34 डिग्री व 26 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। पिछले दो दिनों से खिल रही तेज धूप ने लाेगों की परेशानी बढ़ा दी। रविवार को खिली तेज धूप से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। इससे पूरे दिन सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। सार्वजनिक अवकाश होने के बाद भी लोग घरों में रहे। मौसम विभाग के अनुसार आगे तापमान और भी बढ़ेगा, इससे उमस भी बढ़ जाएगी।

रविवार को सुबह से ही तापमान बढ़ गया। इसके साथ ही तेज धूप बढ़ने से उमस भरी गर्मी बढ़ गई। बढ़ते तापमान से लोगाें को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। रविवार का अवकाश होने के बाद भी पूरे दिन गर्मी के कारण सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। उमस बढ़ने से पंखा कूलर से भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही थी। गर्मी के कारण ठंडी वस्तुओं की दुकानों पर भीड़ बढ़ गई। गर्मी और उमस से लोग शाम को ही घर से बाहर निकले। शाम को पार्कों में भी चहल-पहल रही। मौसम विभाग के अनुसार आगे भी तापमान बढ़ेगा, जिससे उमस भरी गर्मी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed