फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Students gained insights into banking operations and furniture manufacturing

Siddharthnagar News: बैंकिंग कार्यों व फर्नीचर निर्माण की छात्र-छात्राओं ने ली जानकारी

Fri, 09 Oct 2026 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 09 Oct 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Students gained insights into banking operations and furniture manufacturing
डुमरियागंज। लर्निंग बाई डूइंग कार्यक्रम के तहत पूर्व माध्यमिक विद्यालय जखौली डुमरियागंज के छात्र-छात्राओं ने एसबीआई की हल्लौर शाखा एवं कारपेंटर कारखाना शर्मा फर्नीचर, हल्लौर में शुक्रवार को शैक्षिक भ्रमण करके जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

लर्निंग बाई डूइंग कार्यक्रम एवं पाठ्यक्रम के तहत पूर्व माध्यमिक विद्यालय, जखौली डुमरियागंज के छात्र-छात्राओं ने मार्गदर्शक शिक्षक अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में बैंकिंग प्रणाली एवं पैसों के लेनदेन एवं अन्य गतिविधियों को सीखने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया हल्लौर शाखा डुमरियागंज। लकड़ी से बनने वाले सामान को बनाने एवं कार्यप्रणाली को सीखने के लिए फर्नीचर हल्लौर डुमरियागंज का शैक्षिक भ्रमण किया।
विज्ञापन

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया हल्लौर शाखा डुमरियागंज में शाखा प्रबंधक राघवेंद्र राय एवं अन्य ने छात्रों को बैंकिंग कार्य प्रणाली के बारे में बारीकियों से बताते हुए विभिन्न गतिविधियों जैसे रुपये के लेनदेन, पैसा जमा करना, निकालना, एटीएम मशीन आदि के बारे में विस्तृत रूप से बताया। हल्लौर के कारपेंटर कारखाने में छात्रों ने मुकेश शर्मा से लकड़ियों से कैसे उपयोगी चीजें बनाई जाती है, उसके बारे में विस्तृत रूप से जाना और गतिविधि करके भी स्वयं सीखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक बृज भूषण दुबे, शिक्षक अभिषेक कुमार श्रीवास्तव, अभिभावक सारिका श्रीवास्तव, श्रेया पांडेय, हसरत अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed